Haryana Elections Result 2024: असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'हम लड़े ही नहीं, फिर कैसे हारे'

Haryana Assembly Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लिए कांग्रेस द्वारा ईवीएम को जिम्मेदार ठहराने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि ईवीएम को दोष देना बहुत आसान है। आप ईवीएम के कारण जीतते हैं और जब आप हारते हैं तो यह गलत है। मेरी राय है कि भाजपा यह राज्य हार जाना चाहिए था। ऐसे कई फैक्टर थे। जो उनके खिलाफ जा रहे थे। अगर कांग्रेस यहां भी बीजेपी को नहीं हरा पाई तो यह बड़ी तकलीफदेह बात है।

आपको बता दें कि हरियाणा के चुनाव नतीजे पर कांग्रेस ने हार का ठीकरा ईवीएम के सिर पर फोड़ा था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कई जगहों पर गड़बड़ी की सूचना मिली यह नतीजे चौंकाने वाले हैं यह नतीजा हमें स्वीकार नहीं है।

ovaisi

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित है और हम तो यहां तक कहेंगे कि यह अस्वीकार्य है। जिस तरह की शिकायतें लगातार आ रही है। हमारे उम्मीदवार के बारे में तीन जिलों हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से लगातार शिकायत आ रही है। लगातार शिकायतें आ रही है कि कैसे कुछ मशीनों की बैटरियां जो 99 प्रतिशत थी। उनमें हमें हराते हुए दिखाया गया और जिन मशीनों को छुआ नहीं गया। जिनकी बेटियों 60-70 प्रतिशत रिचार्ज थी। उनमें हमारा उम्मीदवार चुनाव जीतता हुआ दिखाया गया।

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि अगर एक लाइन में कहा जाए तो यह व्यवस्था जीत और लोकतंत्र की हार है। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। हम शिकायतें इकट्ठा कर रहे हैं। हमारे उम्मीदवारों ने वहां रिटर्निंग अधिकारियों को शिकायतें दी है और अभी दे रहे हैं। आने वाले दिनों में हम जल्द ही इन सभी शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग जाएंगे और वहां अपनी शिकायत दर्ज करेंगे। इस तरह का नतीजा कहीं भी जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। कोई भी यकीन नहीं कर सकता कि हरियाणा में ऐसा अप्रत्याशित नतीजा आएगा हम सभी हैरान हैं।

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा के नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित है। पूरी तरह सेआश्चर्यजनक और विरोधाभासी हैं। यह जमीनी हकीकत के खिलाफ है। यह हरियाणा के लोगों की सोच के विपरीत है। जो बदलाव के लिए थे। मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में हमारे लिए आज घोषित परिणामों को स्वीकार करना संभव नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें कम से कम तीन जिलों में वोट काउंटिंग और ईवीएम से जुड़ी गंभीर शिकायतें मिली है। यह शिकायतें अभी भी आ रही है। हमने हरियाणा में अपने वरिष्ठ सहयोगियों से बात की है और यह जानकारी इकट्ठा की जा रही है। हमें उम्मीद है कि हम इसे कल या परसों में चुनाव आयोग के सामने पेश करेंगे। हम समय मांगेंगे। हमारे उम्मीदवारों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। हम इसे चुनाव आयोग से संज्ञान में लाएंगे और हमने आज हरियाणा में जो देखा है। वह हेरफेर की जीत है। लोगों की इच्छा को कुचलना की जीत है और यह पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+