Gurgaon News: ICU में भर्ती एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल
Gurgaon News: गुरूग्राम से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 46 वर्षीय एयर होस्टेस ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया है।
पीड़िता ने बताया कि वह एयरलाइन प्रशिक्षण के लिए गुरुग्राम आई थी। जहां वह एक होटल में ठहरी हुई थी। होटल के स्विमिंग पूल में डूबने के बाद वह बीमार पड़ गई थी, उसे आपातकालीन देखभाल के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने बताया कि 6 अप्रैल के दिन जब उसकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी तो उसे उसे सदर इलाके के एक अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, जहाँ कथित तौर पर ये घटना घटी है।

अस्पताल के कर्मचारियों से अनुचित शारीरिक संपर्क महसूस किया: महिला
महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह बेहोश थी और लाइफ सपोर्ट से जुड़ी हुई थी, तो उसने अस्पताल के कर्मचारियों से अनुचित शारीरिक संपर्क महसूस किया, लेकिन अपनी गंभीर स्थिति के कारण वह हिलने, चिल्लाने या विरोध करने में असमर्थ थी।पीड़िता ने बताया कि उसे 13 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर लौटने पर, उसने अपने पति को कथित हमले के बारे में बताया और हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया। इसके बाद दंपति ने अपने कानूनी सलाहकार की सहायता से सदर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद, गुरुग्राम पुलिस ने यौन उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस पीआरओ ने पुष्टि की कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और पूरी तरह से जांच चल रही है।
अस्पताल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ सभी जरूरी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं
इस मामले में अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि उन्हें मरीज की दी गई शिकायत के बारे में पता चला है और वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। ऐसी स्थिती में आरोपों के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। अस्पताल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ सभी जरूरी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications