ट्रक ड्राइवर की बेटी की शादी देखने पहुंचा पूरा गांव, हेलिकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन

करनाल। हरियाणा के करनाल में एक ट्रक ड्राइवर की बेटी की शादी अंदाज में हुई शादी देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंचा था। शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से विदा कराकर ले गया। बेटी की शादी विदाई देखकर पिता की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। वहीं, दूल्‍हे के पिता के अरमान भी पूरे हो गए।

groom reaches from helicopter to marry truck driver daughter in karnal

करनाल के घोलपुर गांव के रामनिवास पाल पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। उन्‍होंने अपनी बेटी पूनम को अरमानों से पाला-पोसा और एमकाॅम तक पढ़ाई करवाई। रामनिवास ने पूनम की शादी कुरुक्षेत्र जिले के बारना गांव के सुंदरलाल पाल के बेटे राहुल के साथ तय की। सुंदरलाल पाल विदेश में काम करते हैं और उनकी इच्‍छा थी कि बेटे की शादी शाही अंदाज में हो और बेटा अपनी दुल्‍हन को हेलिकॉप्टर में विदा करा कर घर लाए। रामनिवास की भी इच्‍छा थी कि उसकी बेटी की शादी शान से हो।

दूल्हा राहुल हेलिकॉप्टर में निगदू विवाद स्थल पहुंचा। दोपहर में शादी की रस्में शुरू हुईं। करीब ढाई बजे सात फेरों के बंधन में बंधने के बाद दूल्हा और दुल्हन बारना रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हो गए। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में विदाकर ले गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+