किसानों के समर्थन में दूल्हे ने छोड़ी लग्जरी कार और ट्रैक्टर पर हो गया सवार, कहा- ये सरकार को संदेश है

करनाल। हरियाणा में करनाल जिले के एक दूल्हे की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। दरअसल, दूल्हे ने अपनी लग्जरी कार पीछे छोड़कर किसानों वाली राह पकड़ ली। अपने विवाह-स्थल पहुंचने के लिए वह एक ट्रैक्टर पर सवार हो गया। उसने कहा- "हम शहर में जा रहे हैं, लेकिन हमारी जड़ें खेती हैं। किसान प्राथमिकता में होने चाहिए। इस तरह हम ये मैसेज देना चाहते हैं कि किसानों को जनता का समर्थन प्राप्त है।" दूल्हे के साथ के कई लोग भी इसी तरह निकले।

Recommended Video

    Farmer Protest: किसानों के समर्थन में Car छोड़कर शादी के लिए Tractor से गया Groom | वनइंडिया हिंदी
    Karnal: a Groom leaves his luxury car and rides a tractor to his wedding venue to show support to farmers protest

    सर्द की पहली धुंध से वाहनों की रफ्तार थमी
    वहीं, हरियाणा में आज सुबह सर्दी की ऋतु की पहली धुंध दिखाई दी, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ़्तार धीमी करनी पड़ी। कुछ स्थानों पर तो वाहनों को बत्ती जलाकर चलना पड़ा। मसलन जींद जिले में वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। एक वाहन चालक ने कहा कि, अब कोहरा पड़ने से ठण्ड भी बढ़ गई है। वाहन स्लो चलाने पड़ेंगे।" हालांकि, किसान इसे फायदेमंद मान रहे हैं।

    Karnal: a Groom leaves his luxury car and rides a tractor to his wedding venue to show support to farmers protest

    किसानों का कहना है कि, कोहरे और धुंध गेहूं की खेती के लिए फायदेमंद होगी। इससे बम्पर पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। एक वृद्ध ने कहा कि, जो धुंध और ठंड देखी गई है वो वाकई गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। लेकिन सड़क पर चलने वालों को अब संभलकर रहने की जरूरत है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+