Greater Noida Accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 24 घायल

Greater Noida Accident: हरियाणा सीमा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ऑर्केस्ट्रा बैंड ले जा रहे एक मिनी ट्रक की दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना हरियाणा सीमा से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दनकौर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में सुबह करीब 2.30 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि घायल लोग मेरठ के एक ऑर्केस्ट्रा बैंड का हिस्सा थे और वे एक ट्रक में भारी म्यूजिक सिस्टम, स्पीकर और वाद्ययंत्र लेकर जा रहे थे।

Greater Noida Accident

हापुड़ से फरीदाबाद जा रहा था मिनी ट्रक
ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब मिनी ट्रक बैंड पार्टी को लेकर हापुड़ से फरीदाबाद की ओर जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके आगे चल रहा ट्रक अचानक टायर पंचर होने के कारण ईपीई पर रुक गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ऑर्केस्ट्रा ट्रक ने पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

ड्राइवर समेत 24 घायल
कुमार ने बताया कि संगीत के उपकरणों से बस में सवार लोगों की चोटें और भी गंभीर हो गईं। रात करीब 2.30 बजे एक राहगीर ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। दनकौर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से, चार लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 24 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान मेरठ निवासी अर्जुन (38), सोमपाल (50), राजू (35) और रोहित (40) के रूप में हुई है।

पंचर ट्रक छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार
एडीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि ट्रक में चालक समेत 30 लोग सवार थे, जिनमें से दो यात्री सुरक्षित बच गए। पुलिस ने घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पंचर ट्रक का चालक मौके से भागने में सफल रहा और अपना वाहन वहीं छोड़ गया। फरार चालक के खिलाफ घटनास्थल से भागने और दुर्घटना की सूचना न देने के आरोप में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+