Government Job: हरियाणा में 26 हजार पदों पर भर्ती जल्द, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अभ्यर्थियों के लिए 100 से अधिक विभागों में 26 हजार पदों की वैकेंसी निकाली है।
चंडीगढ़, 19 जून : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अभ्यर्थियों के लिए 100 से अधिक विभागों में 26 हजार पदों की वैकेंसी निकाली है। इन सभी पदों को भरने के लिए सरकार ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं।

हरियाणा सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 26 हजार पद भरे जाएंगे। डीपीआर हरियाणा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 100 से ज्यादा विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्विद्यालयों में ग्रुप सी के 26 हजार पद भरे जाने हैं। इसके लिए आयोग ने सीईटी यानि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का विज्ञापन जारी कर दिया है।
8 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं
अभ्यर्थी 8 जुलाई तक परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और 13 जुलाई तक फीस कन्फर्मेशन हो सकेगी। हालांकि, जिन्होंने पहले ही निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर दिया है और भुगतान कर दिया है, वे CET में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
यहां करें आवेदन
साथ ही कहा कि सभी आवेदक 8 जुलाई 2022 तक https://onetimeregn.haryana.gov.in पर पंजीकरण कराएंगे, जिसमें आवेदक की पहचान से संबंधित सभी विवरण प्रदान किए जाएंगे और आरक्षण, शैक्षिक दावा सहित योग्यता, अनुभव और सामाजिक-आर्थिक मानदंड वेटेज आदि किसी भी दावे से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications