खुशखबरी: हरियाणा में 2 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होगी, 10 साल बाद भरेंगे जेबीटी के 896 पद

नूंह। भाजपा-जजपा की सरकार हरियाणा और मेवात कॉडर में 2356 शिक्षकों की भर्ती कराएगी। इसके लिए जल्द भर्तियों की मंजूरी दे दी गई है। अब कुछ ही दिनों में इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। बत दें कि, पहले जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) की भर्ती के लिए सरकार ने इनकार कर दिया था, अब उसकी भी स्वीकृति दे दी है।

10 साल बाद जेबीटी के पदों पर भी भर्ती

10 साल बाद जेबीटी के पदों पर भी भर्ती

सरकार जो भर्तियां कराएगी, उन 2356 पदों में 896 पद जेबीटी के हैं। हरियाणा में जेबीटी की 10 साल बाद भर्ती होगी। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियां कर रहा है। बताया जा रहा है कि, 1.25 लाख युवा एचटेट उत्तीर्ण कर चुके हैं, इसलिए प्रतिस्पर्धा कड़ी मानी जा रही है। इससे पहले जेबीटी की भर्ती का विज्ञापन 2012 में कांग्रेस सरकार में निकाला गया था। हालांकि, मामला कोर्ट में चले जाने से अभ्यर्थियों की जॉइनिंग 2017 तक हुई थी। हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि, सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।

कुल 50 हजार पदों पर भर्तियों की प्लानिंग

कुल 50 हजार पदों पर भर्तियों की प्लानिंग

एचएसएससी के मुताबिक, फिलहाल कुछ भर्तियों पर सरकार से चर्चा भी चल रही है। नीतिगत फैसले होने पर उन पर भी प्रक्रिया शुरू होगी। कुल मिलाकर एचएसएससी की 50 हजार पदों पर भर्ती की प्लानिंग है। बताया जा रहा है कि, सरकार फिलहाल अंग्रेजी के 552 पदों पर भर्ती कराने के मूड में नहीं है। हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) अंग्रेजी को छोड़ 10 से ज्यादा विषयों के टीजीटी की भर्ती की तैयारी कर रहा है। प्लानिंग में अंग्रेजी के कुल 552 पदों की भर्ती शामिल हैं।

1000 से ज्यादा अंग्रेजी टीजीटी की भर्ती अटकी

1000 से ज्यादा अंग्रेजी टीजीटी की भर्ती अटकी

कांग्रेस शासन के समय के अधिकारियों के मुताबिक, हरियाणा में 1000 से ज्यादा अंग्रेजी टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। दरअसल, शिक्षा विभाग के इसे रद्द करने पर उम्मीदवार हाईकोर्ट चल गए थे। जहां कोर्ट ने चयनितों की ज्वॉइनिंग के आदेश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+