हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कोविड में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
चंडीगढ़, अगस्त 20: हरियाणा की खट्टर सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर में गरीब परिवारों के मारे गए लोगों को लेकर बड़ा फैसला किया है। खट्टर सरकार ऐसे परिवारों का मुआवजा देने वाली है। हरियाणा सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान यह जानकारी साझा की। सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सरकार ऐसे परिवारों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगा।

शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि, जिन परिवारों ने कोरोना की दूसरी लहर में अपने परिजनों को खोया है, उन्हें सरकार की ओर से वित्तीय सहायता के तौर पर 2 लाख प्रत्येक गरीब परिवारों को दिया जाएगा। इसके साथ सरकार ने एक शर्त भी लगाई है। यह शर्त ऐसे परिवार को दी जाएगी जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। हरियाणा सरकार से पहले कई अन्य राज्य सरकारें ऐसे ऐलान कर चुकी हैं।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार की इस योजना की घोषण के बाद एक से 31 मई के बीच कई परिवारों को ये राशि उपलब्ध कराई दी गई है। मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ऐसी ही घोषणा कर चुकी है। सरकार ने ऐसे परिवारों की आर्थिक मदद की घोषणा की जिनके परिवार में किसी कमाने वाले की कोविड-19 से मौत हो गई।
आपको बता दें कि ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान इस साल जून में कहा था कि केंद्र सरकार को कोविड-19 से मरने वाले परिवारों को मुआवजा देने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि केंद्र कोविड से मरने वालों के परिवारों को मुआवजा दे। कोर्ट ने कहा कि केंद्र मुआवजा राशि तक कर छह हफ्तों के भीतर राज्य सरकारों को निर्देश दे। साथ ही केंद्र को निर्देश दिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र पाने की प्रक्रिया को भी सरल किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications