CM खट्टर ने कहा- फिल्म सिटी के लिए हरियाणा में पिंजौर की जमीन ​चिन्हित, 6 महीने में स्थापित हो जाएगी

पंचकूला। हरियाणा के पिंजौर में फिल्म सिटी स्थापित होगी। इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि, पिंजौर में एचएमटी की भूमि से कुछ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिन्हित कर ली गई है। यहां फिल्म सिटी एक प्रकार से बेस कैंप तरह की होगी। उन्होंने कहा कि, इसके लिए विकास योजना तैयार की जा रही है। खट्टर ने कहा, "प्रदेश में फिल्म सिटी आगामी 4-6 माह में स्थापित कर दी जाएगी।"

Film City will be established in Pinjore of Panchkula Haryana, CM-Khattar said- land has been earmarked for the Film City

गौरतलब है कि, ह​रियाणा में फिल्म सिटी स्थापित किए जाने का ऐलान राज्य सरकार के बजट 2021 में किया गया। मुख्यमंत्री का कहना है कि, इस परियोजना के पूरे होने पर प्रदेश में फिल्म बनाने की ख्वाहिशें पूरी हो सकेंगी। हरियाणा में फिल्म सिटी का निर्माण किए जाने के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, सरकार कुछ और कदम भी उठा रही है। उन्होंने धर्मांतरण के संबंध में कानून लाए जाने के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि यह आवश्यक है और या तो आर्डिनेंस लाया जाएगा या अगले विधानसभा सत्र में यह कानून लाया जाएगा।

बेटियों की सुरक्षा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, बेटियों की सुरक्षा के लिए 12 वर्ष आयु तक की बच्चियों के साथ होने वाले आपराधिक मामलों की सुनवाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत लाया गया था। महिलाओं के विरुद्ध अपराध के सब मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में मंत्रिमंडल के विस्तार के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न पर कहा कि, इसे लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात के बारे में कहा कि,उनसे प्रदेश से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+