किसान दिवस पर हरियाणा सीएम ने बधाई देते हुए कहा- देश के पालनकर्ता अन्नदाताओं के परिश्रम और कर्मठता को नमन

हर साल 23 दिसंबर को देश भर में किसान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) के अवसर पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान दिवस के अवसर पर देश को बधाई देते हुए उन्‍हें नमन किया है।

Farmers Day

सीएम मनोहर लाल ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट लिखकर किसान दिवस पर बधाई देते हुए देश के अन्‍नदाताओं को आभार व्‍यक्‍‍त‍ किया है।

सीएम ने लिखा

'किसान दिवस' पर देश के पालनकर्ता अन्नदाताओं के परिश्रम और कर्मठता को नमन एवं हृदय से अभिनन्दन। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। ग्रामोदय तथा देश के किसानों के उत्थान हेतु उन्होंने आजीवन कार्य किया, देश के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव सभी के लिए प्रेरणादायी है।

वहीं हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत ने सोशल मीडिया पर किसान दिवस पर शुभकामना देते हुए संदेश लिखा, जिसमें उन्‍होंने लिखा

"देश की खुशहाली का रास्ता गावों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है।"
किसानों की बुलंद आवाज, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन और सभी देशवासियों को "किसान दिवस" की शुभकामनाएं।

डिप्‍टी सीएम ने अपनी पोस्‍ट में शुभकामना तस्‍वीर में लिखा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों की आवाज बुलंद करने वाले स्‍वर्गीय चौधरी सिंह की जयंती पर उन्‍हें कोटि-कोटि नमन

बता दें हर साल किसान दिवस को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। याद रहे चौधरी चरण सिंह किसानों के हिमायती और उनको सशक्त बनाने के लिए कई काम किए थे। इस वर्ष इस दिन की थीम Delivering Smart Solutions for Sustainable Food Security and Resilience है।

Haryana News: हम सभी को अपने साथ गीता रखनी चाहिए, इसके सिद्धांत पर चलना चाहिए: सीएम खट्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+