किसान आंदोलन से गांवों में कोरोना फैलने के आरोपों पर बोले राकेश टिकैत- क्या पूरे देश में लोग यहां से ही गए?
सोनीपत। किसान संगठनों के आंदोलन की हठ के कारण हरियाणा के गांवों में कोरोना का संक्रमण फैलने के आरोपों पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार को सीधे मुंह बात करने की हिदायत दी। टिकैत ने आज कहा कि, "अब कोरोना से गांवों में हाहाकार मच रहा है तो इसलिए क्योंकि सरकार इसे रोकने में नाकाम रही। गांवों में घर-घर लोग बीमार हैं, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। सरकार ने गांवों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। सरकार फेल हुई।"

सरकार के आरोपों पर किसान नेता के जवाब
टिकैत बोले, "फेल सरकार हुई और अब उसका ठीकरा आप (हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर) यहां (आंदोलनकारियों के धरनास्थल पर) फोड़ना चाहते हैं। इनके पास कुछ और नहीं रहा तो अब अन्नदाता के आंदोलन को ही यों बदनाम करो। मैं पूछता हूं कि क्या पूरे देश में लोग यहां से ही गए?"
गौरतलब है कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य व गृहमंत्री से लेकर कृषि मंत्री तक सभी यही कह कर रहे हैं कि कृषि कानूनों के विरोध में हठ करने वाले आंदोलनकारियों के कारण प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े हैं। गृहमंत्री विज ने आज भी कहा कि, धरनास्थल के नजदीक वैक्सीनेशन सेंटर है, लेकिन प्रदर्शनकारी वैक्सीन नहीं लगवा रहे।"
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्री बोले- वैक्सीन नहीं लगवा रहे?
विज ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कहा कि, हमने प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया, परन्तु 10 से ज्यादा दिन हो गए अभी तक 1800 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। यह चिंताजनक है। उन्हें वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। वैक्सीनेशन के कारण वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है।" हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि, गांवों में कोरोना का संक्रमण किसान आंदोलन से फैल रहा है।

टिकैत का पलटवार- आप तो घरों में आइसोलेटेड हैं
इधर, राकेश टिकैत ने ट्विटर पर लिखा है- "ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के कहर से हाहाकार मचा है। डॉक्टर, दवाई, टेस्टिंग उपलब्ध नहीं है। जनप्रतिनिधि घरों में आइसोलेटेड हैं। कुछ तो करो सरकार, घर घर में है बीमार।" टिकैत ने कहा- "नेता गायब हैं, ऐसे में किसान यूनियन के लोग मदद के लिए आगे आएं।"

"हम शिफ्टों में किसान बुला रहे हैं"
राकेश टिकैत ने कहा कि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा भीड़ के बजाय शिफ्टों में किसान बुलाए जा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा, "कोरोना की आड़ में धरने समाप्त कराना चाहती हैं, लेकिन किसान उठने वाला नहीं है। धरना लगातार चलता रहेगा।"

तो लाखों किसान दिल्ली पहुंचेंगे
उन्होंने कहा कि, "कोरोना को लेकर किसान भी सभी गाइडलाइन मान रहे है, लेकिन अगर इसके बहाने आंदोलन खत्म करने की कोशिश हुई तो लाखों किसान दिल्ली पहुंचेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications