Faridabad Chunav 2024: फरीदाबाद सीट पर BJP के विपुल गोयल Vs कांग्रेस के लखन सिंगला, किसका पलड़ा भारी?
Faridabad Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दिल्ली एनसीआर से सटे फरीदाबाद सीट पर रोचक मुकाबला होने जा रहा है।
फरीदाबाद सीट पर भाजपा के विपुल गोयल (BJP Vipul Goel), कांग्रेस के लखन सिंगला ( INC Lakhan Kumar), इनेलो के एनपी सिंह बघेल (Singla, INLD NP Singh Baghel), आम आदमी पार्टी के प्रवेश मेहता (AAP Pravesh Mehta) के बीच मुकाबला है।

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव परिणाम
फरीदाबाद सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
फरीदाबाद, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा (21713 वोटों से जीत)
कुल वोटर-263900 पुरुष-141239 महिला-122661
विपुल गोयल, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-52 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-साल 2014 में मंत्री रहे। साल 2019 में टिकट नहीं मिला।
लखन सिंगला, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-58 साल
शिक्षा-अंडर ग्रेजुएट
करियर-साल 2014 में बल्लभगढ़ व साल 2019 में फरीदाबाद से चुनाव लड़ा। हार गए।
सीट का गणित:साल 1996 से दो बार कांग्रेस तो दो बार भाजपा जीत रही।












Click it and Unblock the Notifications