भिवानी कांड: आरोपी श्रीकांत के परिवार का पुलिस पर आरोप, कहा- मारपीट में गर्भवती बहू के बच्चे की मौत

आरोपी की पत्नी ने कहा कि कुछ लोग आए और उन्होंने मेरे ससुराल वालों से मारपीट शुरू कर दी। वे मेरे दरवाजे पर आए और धक्का दिया, इस दौरान मेरे पेट में चोट लग गई और मेरे बच्चे की मौत हो गई।

Bhiwani incident

Bhiwani Incident: राजस्थान के भरतपुर में पहाड़ी कस्बे के रहने वाले नासिर और जुनैद की हरियाणा के भिवानी में गौ-तस्करी के शक में बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब राजस्थान पुलिस हरियाणा में लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जुनैद-नसीर हत्याकांड मामले में अब तक दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 अभी फरार है। इस बीच भिवानी कांड की जांच में जुटी राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी श्रीकांत के परिवार ने आरोप लगाया कि कि पुलिस ने आरोपी की गर्भवती पत्नी से मारपीट की, जिससे बहू के गर्भ में बच्चे की मौत हो गई।

गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

भिवानी हत्याकांड की गूंज राजस्थान और हरियाणा दोनों राज्यों में सुनाई दे रही है। इस बीच आरोपी के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी की गर्भवती पत्नी से मारपीट की है। आरोपी की पत्नी ने कहा कि कुछ लोग आए और उन्होंने मेरे ससुराल वालों से मारपीट शुरू कर दी। वे मेरे दरवाजे पर आए और धक्का दिया, इस दौरान मेरे पेट में चोट लग गई और मेरे बच्चे की मौत हो गई।

पीड़िता ने कहा, "मुझे नहीं पता कि किसने दरवाजा धक्का दिया, या किसने मुझे मारा लेकिन वे रात में जांच करने आए। वे रात में क्यों आए? वे मेरे पति श्रीकांत को खोजने आए। उन्होंने घर में फर्नीचर और अन्य सामान तोड़ना शुरू कर दिया। वहीं अब इस मामले में एसपी नूंह वरुण सिंगला ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। हरियाणा पुलिस और राजस्थान पुलिस जांच में सहयोग कर रही है। हमारे तथ्यों के मुताबिक इसमें हरियाणा पुलिस और नूंह पुलिस की कोई संलिप्तता नहीं है।

कार्रवाई का दिया भरोसा

उन्होंने आगे कहा कि चूंकि आरोप गंभीर हैं इसलिए हमने एडिशनल एसपी से जांच के लिए कहा है। घटना और आरोपों के लिए सोशल मीडिया के जरिए जो भी लीड मिल रही है, उसे फिक्स किया जाएगा। अगर हमारी और हमारी टीम की ओर से कोई लापरवाही हुई तो हम कार्रवाई करेंगे।

घटना पर भरतपुर एसपी का बयान

इधर, आरोपी श्रीकांत के परिवार के आरोप पर भरतपुर एसपी ने कहा कि पुलिस आरोपी परिवार के घर के अंदर नहीं गई। आरोपी घर पर नहीं था। उन्होंने वहां कुछ पूछताछ की और फिर वापस आ गए। वे झूठे आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+