हरियाणा के पानीपत में 500 से 1000 बेड का कोविड अस्पताल बनाएगा डीआरडीओ
पानीपत। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा हरियाणा के पानीपत जिले में 500 से 1000 बेड का कोविड अस्पताल तैयार किया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। खट्टर ने पिछले दिनों डीआरडीओ अधिकारियों के साथ इस बारे में बातचीत की थी। जहां कहा गया कि, मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए और कोविड अस्पताल होने चाहिए। तब डीआरडीओ यह कोविड अस्पताल स्थापित करने को तैयार हो गया।

पानीपत में तैयार होने वाले इस अस्पताल का उपयोग आपातकालीन स्थिति में किया जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि, राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, ये जरूरी है कि लोग अफवाहों से भी बचें। मुख्यमंत्री बोले कि, कोरोना से बचाव के लिए सभी तरह के नियमों का सख्ती से पालन अवश्य अमल में लाया जाएगा। उन्होंने मजदूरों से आग्रह किया है कि वे निश्चिंत होकर अपने कार्य में लगे रहें, किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को 'हरियाणा की बात' कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। मजदूरों के लिए कहा कि, सरकार आपके साथ खड़ी है, तो प्रदेश छोड़कर न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। हरियाणा में कोरेाना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाकर लगभग 40,000 टेस्ट प्रतिदिन कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, यहां अस्पतालों में अभी ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। पानीपत के ऑक्सीजन प्लांट में लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications