दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर दूसरे दिन भी वाहनों की लंबी कतार, बिना पास के नहीं मिल रही एंट्री

दिल्ली। कोरोना वायरस के हर दिन बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। बॉर्डर सील होने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शनिवार सुबह भी दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भारी चेकिंग के चलते वाहनों की लंबी कतार लगी हुई हैं। हरियाणा सरकार के आदेश के बाद पुलिस कर्मी सिर्फ और सिर्फ अतिआवश्यक कामों से जुड़े लोगों को छोड़ दिल्ली से आने वाले किसी भी वाहन को हरियाणा में प्रवेश करने नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने बॉर्डर से गुजरती सड़कों पर सीसीटीवी लगा रखे हैं।

 Delhi haryana border update: Delhi-Gurugram border as police personnel check passes and ids of people

बता दें कि शनिवार को पुलिसकर्मी वाहन का प्रयोग कर रहे हर व्यक्ति की आईडी और पास की कड़ाई से जांच कर रहे है। इसके कारण दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे पहले शुक्रवार को यह खबर आई थी कि दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने मजदूरों को रोक दिया। पुलिस दिल्ली से आ रहे मजदूरों को गुरुग्राम में दाखिल नहीं होनें दे रही थी। कई मजदूरों के पास मूवमेंट पास भी था। मजदूरों का आरोप था कि वे साइकिल से जा रहे थे इसलिए उन्हें रोका गया, जबकि बाइक वालों को नहीं रोका जा रहा। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस कुछ नहीं बोल रही थी, शुक्रवार को पुलिस केवल इतना कह रही थी कि हम किसी को गुरुग्राम में दाखिल नहीं होने देंगे।

बता दें कि यह सख्ती हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के आदेशों के तहत हुई है। दिल्ली की सीमा से सटे सभी नाकों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस कहती है कि, दिल्ली से बहादुरगढ या झज्जर आना है तो ई-पास जरूर रखें। टिकरी बॉर्डर से पहले हरियाणा के नाके पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। आने जाने-वाले हर एक वाहन की चेकिंग की जा रही है। जिन लोगों की इमरजेंसी सर्विसिज में ड्यूटी लगाई गई है और जिन लोगों के पास ई-पास है, सिर्फ उन्हीं लोगों को हरियाणा की सीमा के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा बेवजह घरों से निकले लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह से नजर रख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+