हरियाणा के अंदर हर 10 KM में खुलेंगे संस्कृति मॉडल स्कूल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की घोषणा

नारनौल। हरियाणा के शिक्षा-वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर का कहना है कि, प्रदेश में हर 10 किलोमीटर के दायरे में संस्कृति मॉडल स्कूल होंगे। मंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार आने वाले समय में इन संस्कृति मॉडल स्कूल को खुलवाएगी। विद्यार्थियों को वहां तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी। ये बातें कंवरपाल ने नारनौल के गांव मुकुंदपुरा स्थित परसबाल गोपाल गोशाला में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहीं। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव भी मौजूद थे।

Culture model schools to be opened in inside 10 Km, says- Haryana Education Minister Kanwarpal Gujjar

कंवरपाल ने इससे पहले मार्च महीने में कहा कि, हरियाणा की राज्य सरकार प्रदेश में हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोलने के प्रति कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि, दादरी जिले के बाढड़ा में एक गल्र्स कॉलेज खोला गया है। वह बोले कि, चरखी दादरी जिला मुख्यालय पर एक कॉलेज खोलने का सरकार ने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि, यह सत्र 2021-22 से प्रारम्भ हो जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कंवरपाल ने बताया कि रेवाड़ी मुख्यालय से पाली में 13 किलोमीटर दूर एक कॉलेज है, जिसमें 440 लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

कंवरपाल ने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट कॉलेज में भी लड़कियों को फीस से छूट है। उन्होंने कहा कि, समालखा में पहले से सरकारी सहायता प्राप्त दो कॉलेज हैं। इनमें से एक कॉलेज लड़कियों के लिए है। उन्होंने बताया कि, समालखा में गांधी आदर्श कॉलेज में 644 विद्यार्थी और वैश्य कॉलेज में 727 बेटियां पढ़ रही हैं। बापौली कॉलेज में 559 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

वहीं, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने यह भी कहा कि महेंद्रगढ़ के किसान मॉडल स्कूल के भवन में अब सरकारी स्कूल का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में खोले गए किसान मॉडल स्कूल को विद्यार्थियों का नामांकन कम होने के कारण बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+