हरियाणा में कोरोना के अब तक 315 केस, 2 नर्स वायरस से संक्रमित मिलीं, सवा दो सौ लोग ठीक हुए
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले हरियाणा में अब 315 हो गए हैं। कुल मरीजों में से 225 को ठीक किया जा चुका है। बुधवार को यहां 6 नए मरीज सामने आए। जिनमें से 3 मरीज गुरुग्राम में मिले। इन तीन मरीजों में दो सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्स हैं। वहीं, सोनीपत के खुबडू गांव में एक महिला की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। नूंह में मुंबई से लौटा शख्स संक्रमित पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, आज एक मरीज ठीक हुआ।

कुल मरीजों से 60 फीसदी से ज्यादा ठीक हुए
सूबे में अब तक मिले कुल मरीजों से 60 फीसदी से ज्यादा को ठीक किया जा चुका है। ठीक हुए मरीजों में 14 इटली के लोग भी शामिल हैं। हरियाणा में कोरोना से मौतें भी अन्य राज्यों के औसत से काफी कम हुई हैं। अभी तक महज 3 लोग ही ऐसे रहे, जो कोरोना को मात नहीं दे पाए।स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, सोमवार के दिन 14 मरीज ठीक होकर घर गए, जिसके बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा भी 213 पहुंच गया।
झज्जर हरियाणा का 20वां कोरोना संक्रमित जिला बना
सोमवार को पता चला कि, 24 अप्रैल को झज्जर के सालौधा गांव का रहने वाला दिल्ली पुलिस का जो जवान कोरोना पॉजिटिव मिला था। अब उस जवान के माता-पिता भी संक्रमित मिले हैं। उसकी डेढ़ साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव है। इन समेत झज्जर जिले में कुल 5 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, सोनीपत में 2, पानीपत, अम्बाला और फरीदाबाद में 1-1 मामला दर्ज हुआ। झज्जर हरियाणा का 20वां कोरोना संक्रमित जिला है। यह अब तक इस महामारी से बचा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications