हरियाणा में कोरोना: अब तक 82 मरीज ठीक हुए, 140 जूझ रहे हैं वायरस से, 4 की जान गई

चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण का आंकड़ा हरियाणा में शुक्रवार को थम गया। यहां 2 ही नए मरीज सामने आए। अब तक कुल मामले 222 दर्ज हुए। जिनमें से 82 लोग कोरोना मुक्त हो गए। वहीं, 4 की जान नहीं बच पाई। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में शुक्रवार को 17 लोग ठीक होकर अपने घर रवाना हो गए।

अब प्रदेश में 140 लोगों का चल रहा इलाज

अब प्रदेश में 140 लोगों का चल रहा इलाज

हाल ही ठीक होने वालों में सबसे ज्यादा 7 मरीज पलवल के हैं। इसके अलावा नूंह और यमुनानगर से 3, फरीदाबाद से 2 और 1-1 मरीज जींद व सिरसा का ठीक हुआ। जो नए दो मरीज मिले, वो पंचकूला के हैं। इनमें से एक जमाती है। मेडिकल टीम ने इन संक्रमित मरीजों के परिजनों को क्वारंटाइन कराया है। बहरहाल, अस्पतालों में 140 लोग ऐसे हैं, जो कोरोना वायरस से ग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है।

हरियाणा भर में 121 जमाती संक्रमित मिले

हरियाणा भर में 121 जमाती संक्रमित मिले

राज्य के कुल मरीजों में आधे से अधिक तादाद जमातियों की है। यहां अब तक 121 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले से है, जहां 42 जमाती संक्रमित निकले हैं। नूंह के बाद पलवल और फरीदाबाद का नंबर आता है। इसके अलावा नूंह में 2 मामले ऐसे गांवों से भी सामने आए हैं, जिनका जमात से कोई कनेक्शन नहीं हैं।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फैला संक्रमण

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फैला संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के कुल 22 जिलों में से 20 जिलों तक कोरोना पहुंच चुका है। इसके तेजी से फैलने के पीछे तबलीगी जमात से जुड़े लोगों का लगातार संक्रमित पाया जाना ही रहा। इससे पहले मंगलवार को गुरुग्राम से 1 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचा था।

हमारे बच्चों ने दी कोरोना को मात: हरियाणा में 6 और 8 साल के भाई-बहन 15 दिन में ठीक हुए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+