हरियाणा कोरोना के 10 हजार मामलों वाला 9वां राज्य बनने की ओर, जानिए सभी जिलों का हाल

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया है। वायरस से यहां हर रोज कई लोगों की मौत हो रही है। विगत 24 घंटों के दरम्यान कोरोना के 547 नए केस दर्ज हुए। इसी के साथ प्रदेश में कुल संख्या 9,743 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 4889 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। इस बीमारी से मरने वालों की तादाद भी आए रोज बढ़ रही है। बीते रोज 9 जानें गईं। अब तक कुल 144 लोगों की मौत हो चुकी है।

10 हजार से अधिक मामलों वाला 9वां राज्य बनने की ओर

10 हजार से अधिक मामलों वाला 9वां राज्य बनने की ओर

हरियाणा ​अब कोरोना के 10 हजार से अधिक मामलों वाला 9वां राज्य बनने की ओर है। अब तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्य ही ऐसे हैं, जहां कोविद-19 के 10,000 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 1 लाख के करीब मामले सामने आ चुके हैं। बहरहाल, हरियाणा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की बात की जाए तो ऐसे कुल 4,710 केसेस हैं।

हरियाणा: राहत देने वाले रिजल्ट और कई बातें

हरियाणा: राहत देने वाले रिजल्ट और कई बातें

राहत की बात है कि, हरियाणा में कुल मरीजों में से आधे से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, रिकवरी रेट 50 फीसदी के उूपर पहुंच गया है। वहीं, कोरोना के नए मरीजों का तेजी से पता लगाने के लिए विभाग ने एक लाख जांच किट का आॅर्डर दे दिया है। एक किट 500 रुपए की बताई जा रही है। यह संख्या बढ़ाने के साथ ही आज से कुछ और कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी शुरू करा दी गई है। इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि, राज्य के प्राइवेट अस्पतालों में 2400 रुपए में कोई भी कोरोना की जांच करा सकेगा।

इसलिए डरावने भी हुए हैं यहां हालत

इसलिए डरावने भी हुए हैं यहां हालत

रिकवरी रेट बढ़ने के अलाव हरियाणा में डेथ रेट भी बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मई तक राज्य में सिर्फ 22 लोगों की मौत हुई थी। परंतु अब मात्र 19 दिनों में औसत हर दिन 7 लोगों की मौत हो रही है। यानि इस अवधि में 132 लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में पहली मौत 2 अप्रैल को हुई थी। जबकि, दूसरी तरफ कोरोना के गंभीर मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे फिलहाल 60 से ज्यादा मरीज हैं, जिनकी हालत गंभीर है।

Recommended Video

    Coronavirus India: Coronavirus के मरीजों की संख्या 3.95 लाख के पार, 14516 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना से अब तक कहां कितनी मौतें?

    कोरोना से अब तक कहां कितनी मौतें?

    सबसे ज्यादा 55 लोगों ने गुड़गांव में दम तोड़ा
    फरीदाबाद में- 51
    सोनीपत में 10
    रोहतक में 6
    पानीपत- 5

    कोरोना से अब तक कहां कितनी मौतें?

    कोरोना से अब तक कहां कितनी मौतें?

    अंबाला-3
    भिवानी-3
    जींद-3
    करनाल-3

    कोरोना से अब तक कहां कितनी मौतें?

    कोरोना से अब तक कहां कितनी मौतें?

    झज्जर में-2
    पलवल-1
    हिसार-1
    चरखी-दादरी-1

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    सबसे ज्यादा गुड़गांव में- 4136
    फरीदाबाद में 2003
    सोनीपत में 755
    रोहतक में 398
    पलवल में 249

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    अंबाला में 263
    करनाल में 193
    झज्जर में 174
    नारनौल में 173
    नूंह में 129

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    हिसार में 169
    पानीपत में 118
    भिवानी में 181
    जींद में 81
    रेवाड़ी में 148

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    सिरसा में 82
    कुरुक्षेत्र में 99
    फतेहाबाद में 91
    पंचकूला में 74

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    किस जिले में अब तक कितने मामले?

    कैथल में 63
    चरखी-दादरी में 60
    यमुनानगर में 69

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+