कोरोना काल में दुष्प्रचार करके देशवासियों के जीवन के साथ खेलने का काम कांग्रेस ने किया: CM नायब सिंह सैनी

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दुष्प्रचार करके देशवासियों के जीवन के साथ खेलने का काम कांग्रेस ने किया।

वहीं, फ्री में वैक्सीन की डोज लगाकर देशवासियों को बचाने का काम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कांग्रेस ने हमेशा देश को गुमराह किया है। जनता इसका जवाब देगी। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस लगातार रसातल की ओर जा रही है।

हरियाणा में बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी ने दावा किया है कि मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'कृष्ण पाल गुर्जर 10 लाख पार वोटों से खिला रहे कमल', बोले सीएम नायब सिंह सैनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+