हरियाणा: 'कृष्ण पाल गुर्जर 10 लाख पार वोटों से खिला रहे कमल', बोले सीएम नायब सिंह सैनी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है। हरियाणा में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव जीतने के लिए पार्टी जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी रैली को संबोधित किया।
उन्होने कहा कि फरीदाबाद से एक ही आवाज आती है। कृष्ण पाल गुर्जुर जी अबकी बार 10 लाख पार वोटों से कमल खिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद से भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।

हरियाणा में बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी ने दावा किया है कि मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: कांग्रेस नेताओं की बोलती इस चुनाव में होगी बंद, बोले सीएम नायब सिंह सैनी












Click it and Unblock the Notifications