कांग्रेस विधायक ने अपने जन्मदिन पर काटा तिरंगे वाला केक, गृहमंत्री शाह से शिकायत

रोहतक। हरियाणा में कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने अपने जन्मदिन पर तिरंगे वाला केक काटा। उसके फोटो और वीडियो वायरल होने लगे। भाजपा से जुड़े एक संगठन ने डीसी और एसपी के जरिए भूषण की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत कर दी। जिसके बाद भूषण ने आनन-फानन में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से वो पोस्ट डिलीट मारीं।

Congress MLA Bharat Bhushan Batra cuts cake with picture of Tiranga

बता दें कि, बीते 4 मई को भूषण बत्रा का जन्मदिन था। उनके लिए जो केक काटा गया, वह राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाला था। उस पर लिखा था- 'बेस्ट एमएलए बी.बी. बत्रा'। वह रोहतक से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने अपने कैंप ऑफिस में समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया था। अपने जन्मदिन के इस कार्यक्रम को बत्रा ने फेसबुक पर लाइव भी किया। बाद में कई अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क पर यह वीडियो और फोटो वायरल हो गए।

Congress MLA Bharat Bhushan Batra cuts cake with picture of Tiranga

यह तिरंगे वाला केक काटने पर बत्रा के खिलाफ टिप्पणियां आनी शुरू हो गईं। विवाद बढ़ता देखकर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने 5 मई को अपने फेसबुक पेज से तमाम फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। हालांकि, कांग्रेस विधायक के खिलाफ गृहमंत्री से शिकायत की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+