जनता जनार्दन के जोश और उत्साह से साफ है दिल्ली में भाजपा आ रही है: सीएम सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के राजेंद्र नगर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के जोश और उत्साह से साफ है कि दिल्ली में भाजपा आ रही है। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा क्या बिजली का बिल कम हुआ? क्या पानी की बात इन्होंने पूछी? पानी की जो मुफ्त की बात करता था क्या स्वच्छ पानी मिला?
केजरीवाल पर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि 15 करोड़ रुपये खर्च करके उसने अपनी कोठी में लगा लिया उसमे तो साफ पानी मिलते है। परन्तु दिल्ली के लोगों को नहीं मिल रहा है। जिसने मंच से कहा था कि दिल्ली को पेरिस बना दूंगा उसने दिल्ली को तो पेरिस नहीं बनाया लेकिन अपने घर को जरुर बना लिया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों की बात कर रहा हूं जो व्यक्ति मंच से कहता था कि मैं गरीब के बच्चों को इंजीनियर और डॉक्टर बना दूंगा आज वो व्यक्ति दुर्भाग्यपूर्ण है दिल्ली के लिए। उसने गली-गली में शराब के ठेके खोल दिए हैं और ठेके से जो कमिशन आता है उसे वो खुद लेता है।

ऐसे व्यक्ति को तो दिल्ली के सत्ता में बने रहने का एक भी मिनट अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा के लोगों ने इनलोगों को बाहर दिखाने का कार्य किया है। वैसे ही आपलोग भी इन पार्टीयों को बाहर का रास्ता दिखाईए। सीएम सैनी ने केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये कहता है कि मोदी मेरे खिलाफ है, अरे! मोदी तेरे खिलाफ नहीं है तेरे कारनामे ही तेरे खिलाफ है। आपने लोगों को सपना दिखाया और गरीब व्यक्ति के पैसों के साथ अपनी सुख-सुविधाएं खड़ी कर ली तो कानून ने आपको जेल में पहुंचाने का काम किया।
सीएम सैनी ने कहा कि केजरीवाल बिजली का तार ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गया दिल्ली के जनता को लगा कि यह तो बहुत ईमनदार आदमी है। लेकिन इसने तो अभी तक बिजली के तार के जंजाल को भी खत्म नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि जितनी भी योजनाएं मोदी जी ने लागू किया है इसने एक भी योजना दिल्ली में लागू नहीं की।
अपनी सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपके पड़ोस में रहता हूं आप जाकर पुछिए मैने मोदी जी की एक-एक योजनाओं को लागू किया है। आज मेरे हरियाणा प्रदेश के अंदर किसी गरीब व्यक्ति को चिंता नहीं है। अगर किसी गरीब व्यक्ति को बिमारी हो जाती है 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। कोई बुजुर्ग अगर 70 साल का है तो उसकी चिंता उसे नहीं बल्कि मोदी जी को और नायब सिंह सैनी को है।
यह भी पढ़े: नारायणगढ़ में सीएम सैनी ने किए कई बड़े ऐलान, करोड़ों के विकास की दी सौगात
उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल साहब को निमंत्रण देता हूं आईए हरियाणा में हम आपका आयुष्मान कार्ड बना देंगे आपको भी इसका लाभ मिलेगा। सीएम सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि ये कैसा मुख्यमंत्री है जिसके सारे के सारे मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल जा चुके हैं। ऐसा व्यक्ति दिल्ली का क्या सुधार करेगा?












Click it and Unblock the Notifications