CM बोले- हरियाणा को खरीदनी होगी कोरोना वैक्सीन की 50 लाख डोज, 250 करोड़ का ऑर्डर दिया जा चुका
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना-वैक्सीन की पर्याप्त खुराक नहीं है, इसलिए अभी वैक्सीनेशन की विशेष मुहिम शुरू नहीं हो पाई। यहां वैक्सीनेशन 1 मई से शुरू होना था... जिसके तहत 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों को भी टीके लगाए जाने की शुरूआत होनी थी। हरियाणा को वैक्सीन की 65 लाख डोज आवंटित होनी हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा कि, 50 लाख डोज की खरीद होगी। उन्होंने कहा- जरूरत पड़ने पर और मंगवाई जाएगी।

सरकारी प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि, राज्य सरकार द्वारा 250 करोड़ रुपए कीमत की वैक्सीन के आर्डर भी दिए जा चुके हैं, लेकिन पहली खेप में 3 लाख के करीब ही वैक्सीन की डोज पहुंची हैं। जिनका जिलावार आवंटन भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, कोरोना का हॉटस्पॉट बने जिलों में वैक्सीन की ज्यादा डोज दी गई हैं। जैसे- गुरुग्राम में 32 हजार, फरीदाबाद में 30 हजार, सोनीपत में 18 हजार, करनाल में 17 हजार, अम्बाला व यमुनानगर में 15-15 हजार तथा पंचकूला में 14 हजार डोज आवंटित हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- बाहरी हैं ज्यादातर मरीज
इधर, प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि, हरियाणा में जो कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं उनमें 70% से ज्यादा दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से हैं। विज ने कहा कि, मैंने हरियाणा के सभी पोस्ट ग्रेजुएट और MBBS के सीनियर क्लास के छात्रों को आदेश जारी किए हैं कि वे इसमें हमारी मदद करें। मंत्री ने कहा- "हरियाणा में अभी लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं है। हम केवल सख्ती से इस पर नियंत्रण कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications