हरियाणा में खाप पंचायत का फैसला- हजारों किसान गाजीपुर बॉर्डर कूच करेंगे, हुक्का-पानी बंद करेंगे
चरखी दादरी। कृषि कानूनों को लेकर आज हरियाणा के चरखी दादरी में फौगाट-खाप की सर्वजातीय पंचायत हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि, गाजीपुर बॉर्डर पर जमे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में कल सुबह 10 बजे हजारों किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। और, जो किसानों का साथ न दें उनका हुक्का-पानी भी बंद करेंगे। खाप के पंचों ने सीधे-सीधे हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सांसद धर्मबीर सिंह व चेयरमैन राजदीप फौगाट का बहिष्कार की बात करते हुए हुक्का-पानी बंद करने का फरमान सुनाया।

Recommended Video
सैकड़ों की तादाद में जुटे खाप-सदस्यों द्वारा कहा गया कि, वे किसानों के साथ अन्याय करने वालों की खिलाफत करेंगे। उन्होंने कहा कि, अन्नदाता के साथ जो इस समय अन्याय हो रहा है, ऐसे हालातों में साथ नहीं देने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। फौगाट खाप की सर्वजातीय पंचायत की ओर से कहा गया कि, शनिवार सुबह 10 बजे हजारों किसानों के साथ गाजीपुर बार्डर के लिए निकला जाएगा। जिले की दूसरी खापों को भी नसीहत देते हुए पंचों ने सख्त निर्णय लेने की बात कही।
बता दिया जाए कि, खाप की सर्वजातीय पंचायत दादरी के स्वामी दयाल धाम पर खाप प्रधान बलवंत फौगाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस पंचायत में सभी समुदाय के लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे।

इधर, प्रदर्शनकारियों ने उखाड़े तंबू
किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर पलवल से भी है। वह यह कि, केएमपी-केजीपी इंटरचेंज चौक के पास नेशनल हाईवे-19 पर चल रहा आंदोलन 57वें दिन समाप्त हो गया। एक वृद्ध ने बताया कि, भारी पुलिस बल के दबाव में आंदोलनकारी किसान अपने तंबू हटाकर यहां से चले गए हैं। वहीं, प्रशासन ने भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए भारी अवरोधों को हटाकर नेशनल हाईवे चालू करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications