Charkhi Dadri Election Results 2019: निर्दलीय प्रत्याशी सोमबीर की जीत, बबीता फोगाट तीसरे नंबर पर खिसकीं

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए राज्य की सभी 90 पर फैसला आ गया है। चरखी दादरी सीट पर भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सोमबीर ने जेजेपी के सतपाल सांगवान को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है। वहीं, शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने वाली दंगल गर्ल बबीता फोगाट खिसक कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।

charkhi dadri Election Results 2019 live updates

किसे मिले कितने ​वोट?

निर्दलीय सोमबीर को 43589 वोट मिले, जबकि जेजेपी के सतपाल सांगवान को 29319 मिले हैं। वहीं, बबीता कुमारी फोगाट को 24502 वोट मिले हैं। सोमबीर और सतपाल सांगवान के बीच 16270 वोटों का अंतर है। 21 अक्टूबर को वोटिंग के दिन बबीता फोगाट ने अपने परिवार के साथ वोट डाला था। इस दौरान उनके पिता महावीर सिंह फोगाट ने भी वोट डाला था। महावीर सिंह फोगाट ने कहा था, बबीता की साफ सुथरी छवि है और उसके जोशीले भाषण से लोग प्रभावित होते हैं। लोग उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। वह बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी।

बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+