चिंटल्स पैराडिसो सोसाइटी हादसे की जांच करेगी सीबीआई, CM मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में किया ऐलान
चिंटल्स पैराडिसो सोसाइटी हादसे की जांच करेगी सीबीआई, CM मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में किया ऐलान
गुरुग्राम, 22 मार्च 2022। गुरुग्राम के चिंटल्स पैराडिसो सोसाइटी में हुए हादसे की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की है।जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित चिंटल्स पैराडिसो हाउसिंग सोसाइटी में 10 फरवरी को हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद चिंटल्स पैराडिसो सोसाइटी के निवासी बिल्डर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी जताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार पर विश्वास नहीं है। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। उन्होंने इसे एक तरह से सुनियोजित हत्या की साजिश बताया था।
बता दें कि, चिंटल्स पैराडिसो सोसाइटी में हुए हादसे के बाद हरकत में आई हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित राज्य में इमारतों की संरचनात्मक मजबूती की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। हादसे में गुरुग्राम की एक बहुमंजिला इमारत में छठी मंजिल से पहली मंजिल तक फ्लैटों के ड्राइंग रूम की छत ढह गई थीं। उक्त घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी और केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications