VIDEO: बीच सड़क पर गुस्सैल सांड ने बच्चे और उसके भाई पर किया हमला, देखिए कैसे बची जान

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले से आवारा पशुओं एक बड़ी समस्या बन गए है। आए दिन वो किसी ना किसी को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कभी-कभी तो लोगों की जान पर बन जाती है। रेवाड़ी जिले से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जब एक बच्चा अपने बड़े भाई के साथ जिला शिक्षा कार्यालय के पास से गुजर रहा था। तभी वहां खड़े एक गुस्सैल सांड ने बच्चे पर हमला बोल दिया।

Recommended Video

    VIDEO: बीच सड़क पर गुस्सैल सांड ने बच्चे और उसके भाई पर किया हमला, देखिए कैसे बची जान
    सांड ने किया मासूम बच्चे पर हमला

    सांड ने किया मासूम बच्चे पर हमला

    इस दौरान मासूम बच्चे के बड़े भाई ने सांड को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन सांड ने उसे भी उठाकर पटक दिया। इस दौरान सांड पर लगातार हमला करता रहा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को सांड के चंगुल से छुड़वाया। गनीमत रही कि इस घटना में बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई है। लेकिन पूरी घटना कितनी भयावह है इसका अंदाजा सामने आई सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है।

    CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    यह मामला 6 अगस्त, दिन गुरुवार का बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आप दे सकते है कि दो बच्चे गली से निकल रहे थे। इस दौरान बच्चे ने पीली टी-शर्ट पहनी हुई थी, शायद जिस देखकर सांड भड़क गया। क्योंकि वीडियो में देखा जा सकता है कि सांस शांत खड़ा है और अचानक पीली टी-शर्ट पहने हुए बच्चे को देखकर उस पर हमला कर देता है।

    बड़े भाई ने किया बचाने का प्रयास

    बड़े भाई ने किया बचाने का प्रयास

    इस दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सांड बच्चों के पीछे पड़ गया। इस दौरान सांड मासूम बच्चे पर लगातार हमला करता रहा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को सांड के चंगुल से छुड़वाया। गनीमत रही कि इस घटना में बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आवारा जानवरों को लेकर प्रशासन के प्रति आक्रोश है।

    3 दिन पहले विधायक ने लिया था जायजा

    3 दिन पहले विधायक ने लिया था जायजा

    बता दें कि लंबे समय से जिले के अंदर आवारा बेसहारा पशु घूमने की शिकायतें स्थानीय लोग शासन प्रशासन से करते रहे हैं। मौजूदा विधायक चिरंजीव राव ने भी 3 दिन पहले शहर का जायजा लेकर बेसहारा पशुओं को बाड़े में पहुंचाने की बात कहीं थी। बावजूद इसके अभी तक नगर परिषद के अधिकारी इस समस्या को दूर करने के लिए लापरवाह है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+