हरियाणा: 'बच्चों के जीवन में आदर्श बदलाव आएगा', भगवद गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर बोले CM खट्टर
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भगवद गीता को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने भगवद गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर कहा कि गीता के जो सार और उपदेश हैं, उसकी प्रेरणा यदि बच्चों को बचपन में मिले तो उनके जीवन में आदर्श और अच्छा बदलाव आता है।

'समाज में बेहतर नागरिक बनने के लिए गीता का बहुत बड़ा उपयोग'
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गीता के जो सार है, जो उपदेश हैं, अगर बचपन में ही बच्चों को उसकी प्रेरणा मिले तो उसके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। उसके जीवन में आदर्श बदलाव आता है। समाज में एक बेहतर नागरिक बनने के लिए गीता का बहुत बड़ा उपयोग है। इसलिए पाठ्यक्रमों में इसे लागू किया है।
हरिद्वार में श्रीदत्त जयंती के आयोजन में शामिल हुए सीएम मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल आज हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ श्री हरिहर आश्रम कनखल में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद जी के जूनाखाड़ा आचार्यपीठ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'श्रीदत्त जयंती' के रूप में आयोजित किया गया।
संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ना ही हम सभी का कर्तव्य
संत-महात्माओं का मार्गदर्शन प्राप्त कर हमारी भावी पीढ़ी को संस्कार, संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ना ही हम सभी का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु हमारी सरकार भी संत-महापुरुषों के विचारों के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने पर सीएम खट्टर ने कहा का खिलाड़ियों को खेल पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्हें राजनीति के दायरे में नहीं आना चाहिए।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'खिलाड़ियों को खेल पर...', साक्षी मलिक के संन्यास और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने पर बोले CM खट्टर












Click it and Unblock the Notifications