Haryana के सीएम मनोहर लाल से मिले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, लम्बी चली गुफ्तगू के क्या हैं मायने

Chandigarh News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की शनिवार दोपहर को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा से मुलाकात की। गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा की शादी के बाद शुक्रवार रात दिल्ली में ही आयोजित आशीर्वाद समारोह में सीएम मनोहर लाल विशेष तौर पर चंडीगढ़ से पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने रणदीप को चाय पर मुलाकात का निमंत्रण भेजा था।

haryana news
शनिवार दोपहर ठीक 12 बजकर पांच मिनट पर अभिनेता रणदीप हुड्डा हरियाणा भवन पहुंचे और आधे घंटे तक खट्टर के साथ रहे। इस दौरान रणदीप के दो करीबी के रिश्तेदार भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद सीएम ने अपनी कार से रणदीप को उनके गंतव्य पहुंचाया, इस कारण से रणदीप का मीडिया से सीधे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मुलाकात को लेकर दिन भर दो प्रकार के कयास लगाए जाते रहे। एक तो यह कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रणदीप को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में तैयार करना चाहते हों। दूसरा यह कि हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड में रणदीप प्रशासनिक दृष्टिकोण से विशेष जिम्मेदारी निभा सकते हैं। रणदीप हुड्डा भाजपा समर्थक माने जाने हैं.

बहरहाल बॉलीवुड कलाकार रणदीप हुड्डा के जीजा संदीप सांगवान ने एक अखबार को बताया कि रणदीप का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में लंबा करियर बचा है। ऐसे में अभी रणदीप सियासत में जाने के बारे सोच रहे होंगे, उन्हें ऐसा नहीं लगता है। बताया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा का हरियाणा और हरियाणवी फिल्मों को लेकर बेहद लगाव है, लिहाजा उन्होंने सीएम को हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के लिए कई सुझाव दिए हैं।

फिलहाल अपने फ़िल्मी करियर की वजह से रणदीप ने बोर्ड की प्रशासनिक जिम्मेदारी लेने से भी इंकार किया है। यह भी जानना दिलचस्प होगा कि रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में हरियाणा और हरियाणवी फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा सरकार को पहले भी सक्रिय साथ दिया था।

यह भी पढ़ें हरियाणा में मृत शरीर को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना पड़ेगा महंगा, मनोहर लाल खट्टर सरकार लाने जा रही है कानून

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+