Anil Vij: 'मुझे चुनाव हरवाने में लगा था प्रशासन, हत्या की भी कोशिश' अनिल विज ने लगाए बड़े आरोप

Anil Vij Allegations: हरियाणा सरकार के दिग्गज मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने अपने चुनावी संघर्ष को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। विज ने दावा किया कि उन्हें चुनाव हरवाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी थी और यहां तक कि उनकी और पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या करने की कोशिश भी की गई थी। ज्ञात हो कि उन्होंने चुनाव से पहले खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया था।

प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अनिल विज ने अंबाला कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और इस सीट पर उन्होंने जीत हासिल की। हालांकि, उनकी जीत आसान नहीं रही। विज ने कहा, "प्रशासन ने पूरी कोशिश की कि मुझे हराया जाए। हालांकि, मैं किसी विशेष व्यक्ति पर सीधे आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन यह जांच का विषय है कि किसके कहने पर ऐसा किया गया।"

india news

चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन का ज़िक्र

विज ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए, नगरपालिका ने उनके द्वारा मंजूर की गई सड़कों के निर्माण को रोक दिया था। "अब इन कामों की शुरुआत हो गई है, जबकि पहले टेंडर भी हो चुके थे। यह सब चुनाव से पहले क्यों रुका हुआ था, यह एक बड़ा सवाल है।" विज ने यह भी कहा कि प्रशासन ने उनके चुनाव प्रचार को नुकसान पहुंचाने के लिए तमाम प्रयास किए, ताकि उनके खिलाफ माहौल बने।

लगाया हत्या का आरोप

साथ ही, विज ने यह भी कहा, "यहां तक कि चुनाव के दौरान हमारे खिलाफ हिंसा फैलाने की कोशिश की गई, ताकि कोई अनहोनी हो और इसका फायदा हमारे खिलाफ लिया जा सके। उद्देश्य सिर्फ यह था कि या तो मैं मरूं या फिर मेरे किसी कार्यकर्ता की हत्या हो, ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके।"

यह भी पढ़ें Haryana Chunav: अपनी सीट पर हुए पीछे, रुझानों में अनिल विज ने गुनगुनाया- हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया

बड़े अंतर से जीते हैं अनिल विज

बता दें कि इस साल हुए विधानसभा चुनाव में अनिल विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवरा को 7277 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। विज को कुल 59,858 वोट मिले, जबकि चित्रा को 52,581 वोट मिले। इस तरह, विज ने अपनी प्रतिद्वंदी को हराया, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार परिविंदर पाल को मात्र 14,469 वोट मिले, जो कि पार्टी के लिए निराशाजनक साबित हुआ। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार ओमकार सिंह को केवल 2,863 वोट मिले।

यह भी पढ़े 'प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध', CG पहुंचें धीरेंद्र शास्त्री का बेबाक बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+