Haryana: पद्म पुरस्कार विजेताओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, बसों में यात्रा फ्री, CM खट्टर का बड़ा ऐलान
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर ने कहा कि सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं सरकारी बसों में फ्री में यात्रा कर सकते हैं।
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने सोमवार को बड़ी घोषणा कर पद्म अवार्डी को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा के सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को हर महीने 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्हें ये राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके लिए सरकारी बसों में यात्रा फ्री कर दी गई है। सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं हरियाणा सरकार के रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकते हैं। उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। वे फ्री में सरकारी बसों में यात्रा कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने के अलावा पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण विजेताओं को सरकारी 'वोल्वो बस' सेवा में मुफ्त यात्रा सुविधा देने की भी घोषणा की है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करनाल की अपनी यात्रा के दौरान की।
इससे पहले सीएम खट्टर अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल के वार्ड नंबर 16 में जनता से रूबरू हुए, जहां सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार ने राज्य के लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई कल्याणकारी नीतियां बनाई हैं। बता दें कि इस साल जनवरी में केंद्र सरकार ने कुल 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- प्रतिभा सम्मान समारोह: UPSC परीक्षा पास करने वाले युवाओं से मिलेंगे मनोहर लाल, करेंगे सम्मानित












Click it and Unblock the Notifications