''INDIA ALLIANCE' लिखेगा इतिहास', हरियाणा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कुछ यूं दिए संकेत
Akhilesh Yadav: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को पहली लिस्ट जारी कर दी। जिसके बाद पार्टी के अंदर आंतरिक कलह साफ देखने को मिल रही है।
इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पर किए अपने एक पोस्ट के जरिए हरियाणा की राजनीति को ओर हवा दे दी। जी हां..अखिलेश यादव ने संकेत दिए है कि वो 'इंडिया ब्लॉक' के साथ एकजुटता दिखाने को तैयार है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, 'हरियाणा चुनाव में 'INDIA ALLIANCE' की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है। हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहरायेंगे कि 'बात सीट की नहीं जीत की है'। '
हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी 'भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति' को हराने में 'इंडिया एलायंस' की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे।
बात दो-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है, बात तो जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उनको भाजपा की जोड़-तोड़ की भ्रष्टाचारी सियासत से मुक्ति दिलाने की है, साथ ही हरियाणा के सच्चे विकास और जनता के कल्याण की है। पिछले 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को बीसों साल पीछे ढकेल दिया है।
हम मानते हैं कि हमारे या इंडिया एलायंस के किसी भी दल के लिए, ये समय अपनी राजनीतिक संभावना तलाशने का नहीं है बल्कि त्याग और बलिदान का है। जनहित के परमार्थ मार्ग पर स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं होती। कुटिल और स्वार्थी लोग कभी भी इतिहास में अपना नाम दर्ज नहीं करा सकते हैं।
ऐसे लोगों की राजनीति को हराने के लिए ये क्षण, अपने से ऊपर उठने का ऐतिहासिक अवसर है। हम हरियाणा के हित के लिए बड़े दिल से, हर त्याग-परित्याग के लिए तैयार हैं। इंडिया एलायंस की पुकार, जनहित में हो बदलाव!
हालांकि, इससे पहले ऐसी चर्चाएं थी कि समाजवादी पार्टी हरियाणा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार सकती है। लेकिन, अखिलेश की इस पोस्ट के यह बात साफ हो गई है कि फिलहाल समाजवादी पार्टी इस चुनाव में नहीं कूदेगी। बल्कि, इंडिया ब्लॉक को अपना समर्थन देगी।












Click it and Unblock the Notifications