Viral: 'शासकों को गद्दी से खींचो और सड़कों पर पीटो', हरियाणा के इस बड़े नेता के बिगड़े बोल
Ajay Chautala Bangladesh Sri Lanka remark: हरियाणा की राजनीति में जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के एक बयान ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। महेंद्रगढ़ के 'युवा योद्धा सम्मेलन' में चौटाला ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए जनता से मौजूदा शासकों को "गद्दी से खींचकर सड़कों पर पीटने" और उन्हें "देश छोड़ने पर मजबूर" करने का आह्वान किया।
पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के हिंसक विद्रोहों का उदाहरण देते हुए उन्होंने हरियाणा के युवाओं से एक बड़े आंदोलन के लिए लामबंद होने को कहा।

सत्ता के खिलाफ 'विदेशी तर्ज' पर विद्रोह का आह्वान
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ की रैली में मौजूदा सरकार के खिलाफ सख्त लहजे का इस्तेमाल किया। उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका के हालिया घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि जब शासक जनता को लूटने लगें, तो उन्हें गद्दी से उतारकर सड़कों पर दौड़ाना पड़ता है। चौटाला ने आरोप लगाया कि केंद्र और हरियाणा की बीजेपी सरकारें प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस 'भ्रष्ट' व्यवस्था को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों।
ये भी पढ़ें: Haryana DGP: कौन हैं अजय सिंघल जो बने हरियाणा पुलिस के बॉस, भ्रष्टाचारियों के लिए हैं असली सिंघम
कानून-व्यवस्था और फिरौती पर तीखा हमला
हरियाणा की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जेजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने व्यापारियों और कारोबारियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि हर रोज विदेशी नंबरों से फिरौती की कॉल आ रही हैं। चौटाला ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी ही मस्ती में मस्त हैं और उन्हें प्रदेश की बदहाली और गुंडागर्दी दिखाई नहीं दे रही, वे केवल झूठे वादों से जनता को गुमराह कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Haryana New District: हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, समझें नायब सैनी सरकार के लिए इस फैसले का इनसाइड गेम
'किसानों को एक भी फसल पर एमएसपी नहीं मिला'
किसानों के मुद्दे पर डॉ. चौटाला ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उस वादे को याद दिलाया जिसमें 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बात कही गई थी। चौटाला ने आरोप लगाया कि मंडियों में किसानों को एक भी फसल पर एमएसपी नहीं मिला, बल्कि कीमतों में कटौती कर उनका शोषण किया गया। खाद और बीज की किल्लत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने अन्नदाता को मंडी से लेकर खेत तक केवल प्रताड़ित करने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications