Haryana New District: हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, समझें नायब सैनी सरकार के लिए इस फैसले का इनसाइड गेम
Haryana New District: हरियाणा के हांसी को प्रदेश का 23वां जिला घोषित किया गया है। सीएम नायाब सैनी ने आधिकारिक ऐलान करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हांसी को हिसार जिले से अलग कर नया जिला बनाया गया है। हिसार ऐसा जिला बन गया है, जिससे अब तक चार जिले अस्तित्व में आ चुके हैं। पहले भिवानी, सिरसा और फतेहाबाद बनाए गए थे। अब हांसी को भी अलग जिला घोषित कर दिया गया है।
भिवानी से अलग होकर चरखी दादरी पहले ही जिला बन चुका है, जो कभी हिसार का हिस्सा रहा है। प्रशासनिक कार्यों की सरलता को ध्यान में रखकर नायाब सैनी सरकार ने यह फैसला लिया है। नए जिले हांसी में दो उपमंडल शामिल किए गए हैं, जिन्हें हिसार से अलग किया गया है।

Haryana New District: नए जिले की होगी ये खासियत
- हरियाणा सरकार ने इस जिले में तीन तहसीलें-हांसी, नारनौंद और बास बनाई गई हैं। एक उप-तहसील खेड़ी जालब को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा जिले में तीन ब्लॉक-हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद बनाए गए हैं।
- हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले करीब 110 गांवों को नए जिले में शामिल किया गया है। इनमें हांसी शहर, नारनौंद, बास, कुलाना, खेड़ी जालब, मिलकपुर, मिर्चपुर, सिसाय कालीरावण, उगालन, उमरा समेत दर्जनों गांव शामिल हैं।
- इससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सेवाएं अब अपने जिले में ही उपलब्ध हो सकेंगी। प्रस्तावित जिले हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा।
- जिले की अनुमानित जनसंख्या करीब 5 लाख 40 हजार 994 बताई जा रही है।
Hansi को जिला बनाने के पीछे सरकार ने समझाई वजह
सरकार ने इस पैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, नया जिला बनाने का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच देना है। प्रशासनिक दक्षता में सुधार, विभागीय समन्वय को मजबूत करना और क्षेत्र के लोगों को सरकारी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना है। यह प्रस्ताव हिसार के उपायुक्त द्वारा मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications