हरियाणा: फलों से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, 4 लाख के आम समेट ले गए कार-बाइकों वाले

बहादुरगढ़। ​हरियाणा में केएमपी (कुंडली-​मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर फलों से भरा एक ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक में भरे आम के फल करीब 50 मीटर तक सड़क पर बिखर गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने मदद करने के बजाए..आमों को लूटना शुरू कर दिया। खासकर, कार चालकों ने खूब आम समेटे और ​डिग्गी में भर-भरके चलते बने। व्यापारी रोने के सिवा कुछ भी नहीं कर पाया।

A truck full of mangoes overturned due to collision with another truck at KMP haryana

घटना के बाद आम के व्यापारी मोहम्मद भूरा ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। व्यापारी ने कहा कि, मेरे चार लाख रुपए के आम कार सवार उठा ले गए। बादली पुलिस ने इसका मामला दर्ज कर लिया। बताया गया कि, केएमपी पर आम से भरा ट्रक एक अन्य ट्रक की टक्कर से पलट गया था। जिससे आम पूरे रोड पर बिखर गए। वहां से गुजर रहे जिस भी वाहन वाले ने चाहा, उसने आमों को उठा लिया। काफी आम खराब भी हो गए।

दुर्घटना को लेकर पीड़ित व्यापारी ने बताया कि, एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी जिससे हमारा ट्रक पलट गया। उसके बाद करीब 50 मीटर तक सड़क पर आम बिखर गए। पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना का शिकार सहारनपुर का फल व्यापारी मोहम्मद भूरा हुआ। भूरा ने एक ट्रक में आम छह जुलाई को मुंबई के लिए भेजा, जो 7 जुलाई काे केएमपी पर पहुंचा ताे राजस्थान के ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे रात करीब 7 बजे ट्रक पलट गया। दूसरे ट्रक की टक्कर लगने से आम से भरा ट्रक हाईवे से नीचे उतरते हुए पलट गया।

ट्रक चालक जावेद ने बताया कि, बहादुरगढ़ केएमपी पर हमारा आम का ट्रक पलटा और फिर लूटने वालों में होड़ लग गई। व्यापारियों को समझ ही नहीं आया कि केएमपी जैसे हाईवे पर आम लोग पहुंच ही नहीं पाते, फिर कार में सवार लोगों को आम उठाने की क्यों जुर्रत पड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+