हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
Yamunanagar liquor deaths: हरियाणा के यमुना नगर में जहरीली शराब से मौतों का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां जहरीली शराब पीने से बुधवार को 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इस मामले के सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस ने यमुनानगर में कई जगहों पर छापेमारी की है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मामले की और ज्यादा जानकारी देते हुए यमुना नगर के एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया, 'दोपहर में हमें सूचना मिली कि शराब पीने के बाद एक शख्स की जान चली गई है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के साथ-साथ डॉक्टर से भी बात की। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों की पहचान की है और कुछ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के आधार पर पुलिस जुटा रही सुराग
गंगा राम पूनिया ने आगे बताया, 'अभी तक की जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब पीने के वजह से एक शख्स की मौत अस्पताल में हुई है, जबकि गांव में अन्य पांच लोगों की भी मौत की खबर है। दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के आधार पर कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications