कोरोना से जंग जीत रहा गुरुग्राम, 5 जगहों पर 500 लोगों के टेस्ट में एक भी रिपोर्ट नहीं मिली पॉजिटिव

गुरुग्राम, जून 29। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ चुकी है। वहां दैनिक मामलों में हर रोज गिरावट देखी जा रही है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए गए एक टेस्टिंग अभियान में पांच टेस्टिंग सेंटरों पर 500 से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए, लेकिन एक भी व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव नहीं निकला। इन पांच सेंटरों का आयोजन एकदम भीड़भाड़ वाली जगहों पर किया गया था।

Corona testing

डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरे को देखते हुए लगे टेस्टिंग कैंप

डिप्टी कमिश्नर यश गर्ग ने बताया कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरे को देखते हुए गुरुग्राम में स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग अभियान चलाया, ताकि संक्रमण तेजी से ना फैले और अगर कोई डेल्टा प्लस वेरिएंट का मरीज है तो उसे सामने लाया जा सके। 27 जून को पांच भीड़भाड़ वाली जगहों पर टेस्टिंग साइट का आयोजन किया गया। यहां पर करीब 500 लोगों का टेस्ट हुआ, लेकिन एक भी व्यक्ति यहां पॉजिटिव नहीं निकला।

इन पांच जगहों पर लगाए गए टेस्टिंग कैंप

अधिकारियों के मुताबिक, जिन पांच जगहों पर टेस्टिंग साइट लगाई गई थी, उनमें खांडसा मंडी (98 लोगों की टेस्टिंग हुई), सुभाष चौक (123 लोगों की टेस्टिंग हुई), नाथूपुरा-दिल्ली बॉर्डर (119 लोगों की टेस्टिंग हुई), खेड़की दौला (98 लोगों की टेस्टिंग हुई) और कापसहेड़ा बॉर्डर (113 लोगों की टेस्टिंग हुई) का नाम शामिल है।

गुरुग्राम में 130 से भी कम हैं एक्टिव केस

आपको बता दें कि मई के आखिर तक गुरुग्राम में कोरोना के नए मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन इस महीने नए मामलों में गिरावट देखी जानी शुरू हो गई है। गुरुग्राम में कोरोना की मौजूदा स्थिति ऐसी है कि यहां 130 से कम एक्टिव केस हैं, जिनमें से 121 होम आइसोलेशन में हैं। रिकवरी रेट के मामले में भी गुरुग्राम सबसे आगे है, जो 99.43 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+