ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में उलझकर आधा किमी घिसटती रही महिला, ड्राइवर को दिखी तो वहीं छोड़कर हुआ फरार
गोहाना। हरियाणा के सोनीपत जिले में गोहाना के निकट माहरा-रभड़ा के कच्चे रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर के कल्टीवेटरों से एक महिला की जान चली गई। उसकी पहचान गांव माहरा निवासी 45 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई। बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि, सुनीता ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर के किनारे में उलझ गई। जो शख्स ट्रैक्टर चला रहा था, उसने सुनीता की आवाज नहीं सुनी।

कल्टीवेटर वाला ट्रैक्टर सुनीता को घसीटते हुए करीब 500 मीटर ले गया, तब ट्रैक्टर चालक ने उसे देखा। उसके बाद चालक ट्रैक्टर को रास्ते पर ही छोड़कर फरार हो गया। उधर, सुनीता दम तोड़ चुकी थी। इस मामलें में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बारे में यह भी पता चला है कि, वो महिला खेत में अपने पति के साथ काम करने के लिए आई हुई थी। उसके पति का नाम रोशन है। रोशन तो खेतों में काम करने लगा। वहीं, पत्नी सुनीता कच्चे रास्ते पर ही बैठ गई।
कुछ देर बाद खेतों से रभड़ा गांव की तरफ एक ट्रैक्टर जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे कल्टीवेटर लगा हुआ था। सुनीता के पति का कहना है कि, जैसे ही ट्रैक्टर सुनीता के सामने से गुजरने लगा तो वो कल्टीवेटर के बाहर निकली पत्ती में उलझ गई। उसके बाद ट्रैक्टर उसे कल्टीवेटर में ही काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। सुनीता चीखी-चिल्लाई भी, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका।












Click it and Unblock the Notifications