हरियाणा में नियमित हुई 100 कालोनियां, सीएम खट्टर की घोषणा के बाद जारी हुई अधिसूचना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अंतर्गत आने वाली सौ कालोनियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अन्य कॉलोनियों की तर्ज पर हर तरह की नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों को नियमित करने का ऐलान किया था, जिसके चलते टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरूण कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, यमुनानगर जिले में सबसे अधिक 47 कॉलोनियों को नियमित किया गया है।

Manohar Lal Khattar

इसके अलावा कुरूक्षेत्र जिले की 29, सिरसा जिले में 10, भिवानी जिले में तीन तथा अंबाला जिले में 11 कॉलोनियों को नियमित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में साफ किया गया है कि चिन्हित कॉलोनियों में बने आवासीय क्षेत्रों को अन्यों की तर्ज पर नागरिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इतना ही नहीं, जिन कॉलोनियों को नियमित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है उनकी जमीन पर बने कॉमर्शियल निर्माण, बैंक्वेट हाल, गोदाम, माल, मल्टीप्लेक्स, मोटेल आदि इसका हिस्सा नहीं होंगे। नक्शा पास करवाते समय संबंधित व्यक्ति जमीन को खरीदने अथवा बेचने के संबंध में प्रमाण पत्र देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+