Haridwar: घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब अमरदीप अपने घर पर थे। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अमरदीप के सिर पर तमंचा सटाकर गोलियां मारी है

Haridwar News

Haridwar News: प्रॉपर्टी डीलर और युवा नेता अमरदीप चौधरी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जब वो अपने आवास पर थे। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बल मौका-ए-वारदात पर पहुंच गया और जांच पड़ताल में जुट गया। वहीं, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अमरदीप के सिर तमंचा सटाकर दो गोलियां मारी है।

फिलहाल, हरिद्वार पुलिस हर बिंदू पर जांच-पड़ताल कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह वारदात हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र राजा गार्डन कॉलोनी की है। प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी का घर राजा गार्डन कॉलोनी में है। अमरदीप पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका है और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी के कारोबार में अमरदीप के साझेदार राजकुमार अपने दो बेटों के साथ रविवार देर रात करीब 11 बजकर 30 पर उसके घर पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर अमरदीप और राजकुमार के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच राजकुमार के बेटे मनदीप और हर्षदीप ने तमंचे से अमरदीप पर फायरिंग कर दी। पहले गोली उसकी कमर में लगी। इसके बाद आरोपियों ने सिर से सटाकर दो बार गोली चलाई जिससे अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आरोपियों ने सोनू राठी पर भी फायर झोंका लेकिन वो किसी तरह वहां से बचकर निकल गया।

Recommended Video

    Uttrakhand: Chamoli के Joshimath में घरों में दरारों के बाद निकलने लगा पानी | वनइंडिया हिंदी |*News

    खबर के मुताबिक, मौके पर करीब 10 राउंड फायर किए गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सोनी राठी ने इस वारदात की जानकारी अमरदीप के भाई बादल चौधरी और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अमरदीप को मेला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस और एसओजी की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+