कुंभ आ रहे हैं तो जान लें यह नया ट्रैफिक प्लान, शाही स्नान के लिए भारी वाहनों का प्रवेश बंद

कुंभ आ रहे हैं तो जान लें यह नया ट्रैफिक प्लान, शाही स्नान के लिए भारी वाहनों का प्रवेश बंद

हरिद्वार। कुंभ मेले में स्नान करने आ रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, हरिद्वार पुलिस ने शाही स्नान के लिए नया ट्रैफिक प्लान आज यानी 8 अप्रैल से लागू कर दिया है, जो 15 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान कुंभ मेला क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया है। तो वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट तय कर दिए गए है। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कुंभ से रौनक गायब हो गई है।

Haridwar Kumbh Mela 2021: shahi snan traffic plan

हरिद्वार पुलिस ने नए ट्रैफिक प्लान के लिए ट्रायल भी शुरू कर दिया है। ताकि वक्त पर लोगों को दिक्कत न हो।हरिद्वार में हर तरफ से एंटर करने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। यात्री को पार्किंग से गंगा घाटों तक लाने के लिए सटल बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही यदि ट्रैफिक ज्यादा बढ़ता है तो उसके लिए पुलिस ने अलग से व्यवस्था की है। तो वहीं, सभी आने जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक मैप दिए जा रहे हैं ताकि 8 अप्रैल से हरिद्वार आने वाले लोगों को इसकी जानकारी रहे कि उनको अपने वाहन की पार्किंग कहां करनी है।

कुंभ सीओ ट्रैफिक प्रकाश देवली ने बताया कि शाही स्नान पर ट्रैफिक के लिए तैयारी की गई है। इसके लिए बड़े स्तर पर ब्रीफिंग की जाएगी। लेकिन हरिद्वार आने वाले सभी श्रद्धालु ट्रैफिक प्लान की जानकारी लेकर ही हरिद्वार आएं क्योंकि उसके लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, आवश्यक सेवा वाले वाहनों के साथ कोई रोकटोक नहीं होगी।

ये है ट्रैफिक प्लान-
देहरादून से आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क

देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म हरिपुर कलां प्राइमरी स्कूल के बराबर से (समस्त छोटे वाहन) दूधियाबंध, पार्किंग, सप्तऋषि पार्किंग, शांतिकुंज पार्किंग में जाएंगे। राडवेज की बसें, दूधाधारी चौक, मैंगो होटल, से यूटर्न लेकर मोतीचूर पार्किंग में जाएंगी। वहीं प्राइवेट बसें दूधाधारी पार्किंग में पार्क होंगी। वहीं सभी पार्किंगों से जाने वाले वाहन सप्तऋषि पुलिस चौकी फ्लाईओवर से जाएंगे।

नीलधारा में पार्किंग होंगे नजीबाबाद से आने वाले वाहन
नजीबाबाद, कोटद्वार, नैनीताल से आने वाले वाहन गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में खड़े होंगे। पार्किंग स्थल से स्नान घाट नमामि गंगे 200 मीटर और चंडी टापू घाट 500 मीटर दूरी पर हैं। इन पार्किंग स्थलों से वापसी के लिए वाहन हनुमान मंदिर तिराहा, चंडी चौकी होकर नजीबाबाद, कोटद्वार और नैनीताल के लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+