यूपी-उत्तराखंड में अपने बूते विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव ने कहा

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि मीडिया द्वारा गठबंधन का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने गठबंधन की बात से साफ इनकार कर दिया।

Former CM Akhilesh Yadav said that SP will contest all seats in UP and Uttarakhand

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने नील धारा में गंगा पूजन किया। इस दौरान वो शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के छावनी में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने जगत गुरु के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से संक्षिप्त मुलाकात की और फिर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात करने ज्ञान लोक कॉलोनी स्थित शंकराचार्य मठ के लिए रवाना हो गए।

वहीं, शंकराचार्य मठ के लिए रवाना होने से पहले अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी अपने बूते पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन की बात से इनकार करते हुए, अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों से आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनता हुआ देखना चाहते हैं।

तो वहीं, उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना की स्थिति पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक हैं और उन्हें जनता का ख्याल तक नहीं है। टेस्टिंग में देरी हो रही है। 2015 में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से हुए विवाद के बाद छह साल बाद अखिलेश यादव ने माफी मांगते हुए कहा है कि वह जगतगुरु शंकराचार्य और अविमुक्तेश्वरानंद की शरण में आ गए हैं। उन्होंने 2015 की घटना पर निंदा भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+