एक फोन आया और बिना कुछ बताए घर से चला गया युवक, ऐसे पड़ी मिली लाश
Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदाई में एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने चाकू से युवक की दोनों आंखें निकाल ली। इतना ही नहीं उन्होंने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। बेरहमी से की गई युवक की हत्या के पीछे आशनाई को वजह बताया जा रहा हैं। फिलहाल, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

एक फोन के बाद घर से गया था युवक
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बासित नगर के मजरा नेवादा के फूलचन्द्र के बेटे सचिन कुमार उर्फ बालू के पुत्र का मंगलवार को डष्ठौन कार्यक्रम था। वह उसी की तैयारियों में व्यस्त था। इसी बीच सोमवार की रात को एक फोन आया और उसके बाद सचिन बिना किसी को कुछ बताए बाइक से निकल गया।

बांध के पास रक्त रंजित शव मिला
काफी इंतजार के बाद भी जब सचिन नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के अलावा आसपास इलाके में भी उसे ढूंढा गया, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चला। सुबह पिपरिया पुल के बांध के पास सचिन का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। हत्यारों की इस तरह से वारदात को अंजाम देने से घटना के पीछे आशनाई को वजह बताया जा रहा हैं। सचिन की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मौके से बरामद हुआ चाकू
सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह ने जब आसपास इलाके में तलाशी शुरू करवाई तो सचिन की बाइक के साथ हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हो गया। उधर, एसपी आलोक प्रियदर्शी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बारीकी से मौका मुआयना करने के बाद मृतक के परिजनों से भी बात की। वहीं, पुलिस को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications