Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: सारस जोड़े की प्रेम कहानी कर देगी आपको हैरान, एक साथी की मौत के बाद दूसरे ने भी लगाया मौत को गले

UP News: इंसानों की प्रेम कहानी तो अक्सर सुनने को मिलती है, लेकिन यूपी के हरदोई से सारस पक्षी की ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। सारस जोड़े की मौत के बाद उनकी प्रेम कहानी हर किसी की जुबान पर है।

दरअसल, ये पूरी घटना यूपी के हरदोई जिले के उतरा गांव की है। बुधवार की सुबह गांव में एक सारस मृत पाया गया। उसके पास ही एक अन्य सारस भी मौजूद था, जो घायल होकर कराह रहा था। गांव के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

up-news-love-story-of-stork-couple-in-hardoi-will-surprise-you

अस्पताल ले जाने के बाद इलाज शुरू होने से पहले ही दूसरे सारस की भी मौत हो गई। सारस की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा पशु चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। हालांकि पशु चिकित्सक द्वारा इलाज में लापरवाही की बात से साफ इंकार किया गया।

पांच साल से रहते थे गांव में
ग्रामीणों ने बताया कि सारस जोड़ा करीब पांच साल से गांव में रह रहा था। गांव के लोग जब खेतों में काम करने जाते थे तो सारस का जोड़ा अक्सर देखा जाता था। दोनों ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को अपने साथी सारस की मौत के बाद दूसरा सारस दर्द सहन नहीं कर सका। उसकी गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान थे, इसलिए ग्रामीणों और डॉक्टरों ने संभावना जताई कि दूसरे सारस ने सिर पटक-पटक कर आत्महत्या कर ली होगी।

सारस जोड़े की प्रेम कहानी को लेकर गांव के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इस मामले में वन विभाग की पिहानी रेंजर नीलम मौर्य ने मीडिया को बताया कि दो सारस की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+