भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में ​दिखा दोस्त, भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

हरदोई। यूपी के हरदोई में पुलिस ने हत्या के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अपनी भाभी से दोस्त के अवैध संबंध के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। क्षेत्र में तालाब में एक किसान का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद से पुलिस मामले का खुलासा करने में लगी थी।

two brothers arrested for killing friend

दोस्त के भाभी से अवैध संबंध

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी सुशील उर्फ कालू की हत्या का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हत्या के मामले में सुशील के पिता ने दोस्त छोटेलाल उर्फ गद्दार व रामसिंह पुत्र बाबू पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच अतिरिक्त इंस्पेक्टर ज्ञानप्रकाश तिवारी कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने छोटेलाल व उसके भाई सूरज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में छोटेलाल ने बताया कि उसके दोस्त सुशील की पत्नी की डेढ़ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। उसके बाद उसकी भाभी से सुशील के अवैध संबंध हो गए थे।

भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया

17 जून को सुशील रात में घर में मोबाइल चार्ज करने के बहाने आया था, जहां पर छोटेलाल ने सुशील को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। तब उसने यह बात घर में बताई और बदनामी के डर से सुशील की हत्या करने का मन बना लिया। घटना में छोटे भाई सूरज कुमार को भी शामिल कर लिया।

सिर पर डंडे से वार कर की हत्या

18 जून को सुबह 7 बजे वह सुशील को घर से बुला लाया और तालाब के पास बगिया में ले जाकर पहले कच्ची शराब पी, फिर नहाने के बहाने उसके कपड़े निकलवा लिए। जैसे ही वह तालाब के पास आया दोनों ने मिलकर डंडे से सिर पर वार कर सुशील की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर सुशील का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद कर आरोपितों को जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+