नरेश अग्रवाल ने अखिलेश को बताया कल का लौंडा, बोले- मैं मोदी का हनुमान
Hardoi news, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में भाजपा नेता व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। अग्रवाल ने अखिलेश को 'कल का लौंडा' बताते हुए कहा कि वे मेरे रहम पर ही पहली बार सांसद बने और फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि कल तक अखिलेश हमारे पैरों पर खड़े थे और अब आरोप लगा रहे हैं कि नरेश जान से मरवा देंगे।

गठबंधन टिटहरी है और मैं मोदी का हनुमान
नरेश अग्रवाल हरदोई में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नरेश अग्रवाल ने सपा-बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को टिटहरी बताते हुए खुद को मोदी का हनुमान कहा। अग्रवाल ने सपा में मचे पारिवारिक घमासान का भी जिक्र करते हुए कहा, उस दौरान अखिलेश ने मुझसे पूछा था कि मेरे अंगने में तुम्हार क्या काम। हरदोई वालों अब उनको बता देना कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।'' नरेश अग्रवाल ने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन तो पति-पत्नी में होता है।

देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। अगर बीजेपी हारी तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। नरेश ने कहा कि देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करते हुए कहा कि आपको सौगंध है कि जिताकर ही भेजना। देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications