एसपी ऑफिस में शिकायत करने से पहले सामने आ गया पति, सड़क पर बीवी को बेरहमी से पीटकर भाग गया

Recommended Video

    एसपी ऑफिस में शिकायत करने से पहले सामने आ गया पति, सड़क पर बीवी को बेरहमी से पीटकर भाग गया

    हरदोई। यूपी में हरदोई के एसपी ऑफिस के गेट पर उस समय अफरातफरी मच गई जब सड़क पर एक युवक अपनी पत्नी को जमकर पीटने लगा। जब तक लोग माजरा समझते युवक महिला को पीटकर मौके से भाग निकला। एसपी ऑफिस गेट पर हुई घटना से वहां अफरातफरी मच गई। पीड़िता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

    husband beats her wife near sp office

    दरअसल पिहानी कोतवाली इलाके के सहादतनगर निवासी आसिम अली अपनी बेटी सारा को लेकर एसपी आलोक प्रियदर्शी के पास शिकायत दर्ज कराने आया था। उसका दामाद कासिम उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता है। दोनों पिता-पुत्री एसपी ऑफिस के गेट पर जैसे ही पहुंचे वहां पहले से मौजूद सारा के पति कासिम ने महिला को पीछे से पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया।

    husband beats her wife near sp office

    अचानक हुए हमले से घबराई सारा चीखी फिर लोगों का ध्यान वहां गया तो वह अपनी पत्नी को पीटते हुए लोगों को आते देख मौके से भाग निकला। एसपी ऑफिस गेट पर हुई घटना से अफरातफरी मच गई। एसपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+