हरदोई: सिलेंडर से सिर कुचलकर नाबालिग ने की भाई और भांजे की हत्या, बोला- भूत ने किया मजबूर

हरदोई: सिलेंडर से सिर कुचलकर नाबालिग ने की भाई और भांजे की हत्या, बोला- भूत ने किया मजबूर

हरदोई, 06 अगस्त: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से है। यहां एक सनकी युवक ने बड़े भाई और भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। वहीं, दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Hardoi: young man life lost brother and nephew by crushing his head with cylinder

ये वारदात हरदोई जिले की सिटी कोतवाली का है। अवधेश कुमार (35) कोतवाली शहर क्षेत्र के चिरंजूपुरवा निवासी अपने भांजे आसू (16) के साथ शहर के मुहल्ला राधानगर में शंभू यादव के मकान में किराए पर रहता था। मकान की ऊपरी मंजिल पर पड़े टिन शेड में दोनों रहते थे और एक पंचर की दुकान पर काम करते थे। अवधेश का छोटा भाई अनमोल गांव में ही मजदूरी करता था।

मकान मालिक ने बताया कि बुधवार को वह अवधेश के पास आया था और उसके बाद से वहीं पर रुका था। रात में तीनों सोए लेकिन, आधी रात के बाद करीब तीन बजे अनमोल ने पड़ोस में रखा गैस सिलेंडर उठाकर अवधेश और आसू के सिर पर पटक दिया। चीख सुनकर मकान मालिक ऊपर भागे तो देखा कि अवधेश और आसू गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची और अनमोल को हिरासत में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो गई।

मकान मालिक का कहना है कि अनमोल अपने भाई से रुपये मांगता था उसी को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि फिर क्या हुआ यह कोई नहीं जान पाया। छोटे भाई द्वारा बड़े भाई और भांजे की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग जमा हो गए। एसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपित हिरासत में है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि हत्या करने वाले को हिरासत में ले लिया है, जांच की जा रही है।

भूत ने किया हत्या के लिए मजबूर
पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपी अनमोल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके ऊपर कोई भूत आ गया था और इसी की वजह से मैं हत्या करने के लिए मजबूर हो गया। हालांकि, पुलिस इसे मानने को तैयार नहीं है और अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+