Hardoi News: पति ने दांत से काटी पत्नी की नाक, रक्षाबंधन पर जाना चाहती थी मायके, अस्पताल में चल रहा इलाज
Hardoi Rakshabandhan News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से रक्षाबंधन के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रक्षाबंधन पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी, इस दौरान पति से उसका विवाद हो गया।
पति पर आरोप है कि मायके जाने से पत्नी को रोकने पर जब वह नहीं बात मानी तो पति गुस्से में दांत से पत्नी की नाक को काट दिया। पत्नी की हालत गंभीर होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे लखनऊ में इलाज के लिए रेफर किया गया है। नाक कटने से घायल महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बात बता रही है।
यह पूरा मामला हरदोई जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनियानीपुरवा का है। बताया जा रहा है कि यहां 27 वर्षीय अनीता और उसके पति राहुल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद अनीता अपने मायके में थी और कुछ दिन पहले ही वह मायके से ससुराल आई थी।
अब रक्षाबंधन के दौरान रविवार को अनीता अपने ससुराल से भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके जाना चाहती थी लेकिन उसका पति राहुल उसे मायके जाने की अनुमति नहीं दे रहा था। अनीता द्वारा लगातार अपने पति राहुल से मैसेज आने के लिए जिद की जा रही थी।
ऐसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और नाराज पति ने अपनी पत्नी अनीता की नाक को अपने दांत से काट दिया। नाक काटे जाने के बाद अनीता की हालत गंभीर हो गई उसके बाद वहां मौजूद घर वाले उसे अस्पताल लेकर गए।
फिलहाल रक्षाबंधन पर्व पर मायके जाने की जिद करने पर पत्नी की नाक पति द्वारा काटे जाने के मामले की जानकारी मिलने के बाद लोगों की बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में पहले से ही विवाद चल रहा था। मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications